मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 11 -- मुजफ्फरनगर। जिले में 23 केन्द्रों पर पीसीएस -प्री की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। रविवार को परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे से पूर्वाहन 11:30 बजे तक एवं दोपहर 2:30 बजे से सांय 4:30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में करीब 10368 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। शुक्रवार को पीसीएस-प्री परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने करने के लिए एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पीसीएस-प्री परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। जनपद में परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत कडें प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.