दरभंगा, अप्रैल 25 -- दरभंगा। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर स्थापना शाखा में शुक्रवार को नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति को लेकर एचएम को औपबंधिक नियुक्ति पत्र एवं पदस्थापन प्रपत्र प्रदान किया गया। स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक आनंद कुमार मिश्र ने बताया कि कुल 36 शिक्षकों में से 23 को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया गया है। शेष को अगले दिन नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। नियुक्ति पत्र देने से पूर्व सभी के प्रमाणपत्रों की जांच की गयी। बता दें कि एचएम की यह नियुक्ति बीपीएससी की अनुशंसा पर की गयी है। यह भी पढ़ें- 23 एचएम को मिला नियुक्ति पत्र यह भी पढ़ें- बीपीएससी से चयनित 18 एचएम को मिले नियुक्ति पत्र यह भी पढ़ें- अभ्यर्थियों को 27 से छह मई तक विद्यालय में हर हाल में करना होगा योगदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...