जहानाबाद, जनवरी 22 -- हुलासगंज, निज संवाददाता मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय नई दिल्ली से निर्गत पत्र के आलोक में कम्फेड पटना के तहत पूरे बिहार में कार्यरत 23 कृत्रिम गर्भाधान कर्मियों के साथ साथ चार नोडल पदाधिकारियों को आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित परेड देखने का सुनहला अवसर मिला है। तेईस कृत्रिम गर्भाधान कर्मियों को सपत्नीक भाग लेना है। इसकी जानकारी देते हुए बतौर नोडल पदाधिकारी डॉ अराधना द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर मगध मिल्क यूनियन गया के तहत दो एआई कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है उसमें अरवल जिला से नारायण कुमार तथा गया से दिलीप कुमार का चयन किया गया है। दोनों को सपत्नीक भाग लेना है। वहीं नोडल पदाधिकारी के रूप में डॉ अराधना एवं मगध मिल्क यूनियन के प्रबंध निदेशक हेमेंद्र कुमार का चयन किया गया है। उन्होंने...