मेरठ, अप्रैल 8 -- जिला बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव अधिकारी डॉ. शोएब एडवोकेट की देखरेख में एल्डर्स कमेटी चेयरमैन रामपाल सिंह, अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी और महामंत्री अमित राणा ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया। 13 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 15 को आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। 16 अप्रैल को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और 17 अप्रैल को दोपहर तीन बजे तक नामांकन जमा किए जाएंगे, जिनकी उसी दिन जांच भी की जाएगी।18 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। साथ ही प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण शाम चार बजे तक किया जाएगा और शाम पांच बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 23 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:0...