इटावा औरैया, अप्रैल 19 -- इटावा। स्मार्ट मीटर योजना को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिया जाता है। विभाग उपभोक्ताओं को 1000 से 1500 रूपये तक एडवांस जमा रखने की सलाह दे रहा है। पहले जहां उपभोक्ता बिजली का उपयोग करने के बाद बिल चुकाते थे, वहीं अब बिना उपयोग के ही पैसे जमा करने की मजबूरी बना दी गई है। समस्याओं के विरोध में 23 अप्रैल को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में भी बिजली विभाग के खिलाफ आन्दोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं होगी ये दिक्कत, योगी के मंत्री ने दे दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...