पूर्णिया, अगस्त 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) जिला शाखा की बैठक जगदंब स्मारक मध्य विद्यालय सिपाही टोला में अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सचिव सुभाष चंद्र गुप्ता ने किया। बैठक में कहा गया कि 23 अगस्त रविवार को पेंशनर समाज प्रशाल प्रभात कॉलोनी में 12 बजे से कन्वेंशन रखी गई है , जिसमें मुख्य रूप से महासंघ (गोपगुट)के महासचिव प्रेमचंद सिंह, राज्याध्यक्ष निरंजन सिन्हा, अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवार करीम की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल एवं सचिव सुभाष चंद्र गुप्ता ने बताया कि पुरानी पेंशन ,कालबद्ध प्रोन्नति, सभी कोटि के शिक्षकों को सहायक ...