मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरनगर संत निरंकारी मिशन अपनी पर्यावरण पहल वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता के तहत 23 अगस्त को अपने छठे चरण का महाअभियान शुरू करने जा रहा है। शहर समेत देश के 630 स्थानों पर एक साथ आयोजित इस अभियान में लाखों श्रद्धालु लगभग 10 लाख पौधे रोपेंगे।सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी ने बताया कि मिशन पौधों के रोपण के साथ-साथ उनके वृक्ष बनने तक तीन से पांच वर्षों तक उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी निभा रहा है। इससे पूर्व देशभर में 350 से अधिक वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं। मुजफ्फरनगर के संयोजक हरीश कुमार और मीडिया सहायक सुशील कुमार अंश ने बताया कि अगस्त 2021 में शुरू हुई यह पहल अब एक बड़ा जनआंदोलन बन चुकी है। यह अभियान जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों के बीच प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और हरित भविष्य का...