लखनऊ, जुलाई 23 -- किरायेदारों, निजी कंपनी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न होने के कारण लखनऊ भी जामताड़ा बन गया है। इसका ताजा प्रमाण 23वें दिन साइबर हाइट्स में पकड़ा गया ठगी का तीसरा कॉल सेंटर है। विभूतिखंड पुलिस और डीसीपी की क्राइम टीम ने बुधवार देर रात साइबर हाइट्स के चौथे तल पर छापेमारी कर ठगी के एक और अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यहां भी अमेरिकी नागिरकों को ही निशाना बनाकर उनसे ठगी की जा रही थी। पुलिस ने काल सेंटर के इंडिया हेड सूरज त्रिपाठी उसके मामा राहुल त्रिपाठी और फुफेरे भाई विवेक पांडेय समेत चार को गिरफ्तार किया है। 35 कॉल टेकर को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एक जुलाई से अबतक विभिन्न इलाकों में चल रहे साइबर ठगी के तीन काल सेंटर का राजफाश कर 168 जालसाजों को पकड़ा है।

छह माह में अमेरिकियों ...