प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के करीब कटरा मेदनीगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ एवं अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु की जयंती मनाई गई। सुबह भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्रप्रभु का पंचामृत अभिषेक मंगल मंत्रों, वाद्य यंत्रों एवं जयकारों के बीच संपन्न हुआ। भगवान के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा था। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक देखने के लिए जैन श्रद्धालु एकत्रित हुए। पंचामृत अभिषेक के पश्चात विश्वशांति कामना के साथ भगवान का शांतिधारा अभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन ने कहा कि भगवान पार्श्व नाथ एवं चंद्रप्रभु, अहिंसा के साथ जियो और जीने दो के अग्रदूत थे। जयंती समारोह में आनंद जैन, यश जैन, ऋषभ चन्द्र जैन, प्रदीप कुमार जैन, ध्रुव कुमार ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.