सुपौल, सितम्बर 2 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता अमर स्वतंत्रता सेनानी लहटन चौधरी की 23वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को शहर स्थित लहटन चौधरी स्मृति उद्यान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति, सुपौल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मेला समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और शहर के गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मेला सचिव संजीव नयन गुप्ता, पूर्व मेला सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, लहटन चौधरी के पौत्र जय प्रकाश चौधरी, मेला समिति के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश यादव, व्यापार संघ के अध्यक्ष अमर कुमार चौधरी, सुव्रत मुखर्जी, रामचंद्र यादव, हरेकांत झा, चंद्र भूषण मंडल, अजय कुमार अजनवी, नारायण कामत, नीलम कुमारी, धीरज अग्रवाल व संजीव कुमार यादव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध...