खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता अखिल बिहार शतरंज संघ, पटना से मान्यता प्राप्त नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में 23वां बनारसी प्रसाद मेमोरियल नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शहर के श्यामलाल चन्द्रशेखर मेडिकल कॉलेज, परमानंदपुर में आगामी 25 अप्रैल से होगा। नशामुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि अंडर 7, 9, 11 व 13 के खगड़िया जिला के ही बालक व बालिका खिलाड़ी इस जिलास्तरिय प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। वही अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की व उपाध्यक्ष विवेक भगत ने कहा कि चारों आयु वर्ग कैटेगरी से चयनित दो बालक और दो बालिकाओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने के लिए इंट्री फीस अकादमी की ओर से दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय शतरं...