गोरखपुर, जुलाई 17 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर रकबा में गुरुवार को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 229 बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों में सहायक उपकरण का वितरण किया गया, जिसे पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। चौरीचौरा के दिव्यांग मित्र अक्षय जायसवाल के प्रयास और सहयोग से आसरा गोरखपुर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रहरी और श्रवण मौर्य ने रामपुर रकबा के 229 लोगों में ट्राई साइकिल, कान की मशीन, छड़ी, सपोर्ट बेल्ट तकिया सहित अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया। वितरकों द्वारा बताया गया कि वृद्ध एवं दिव्यांगजनों की सेवा और सहायता के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के माध्यम से यह सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन उपकरणों को उपलब्ध कराने में दिव्यांग मित्र अक्षय कुमार जायसवाल का सराहनीय प्रयास रहा है। जिन्होंने समय समय पर शि...