सासाराम, अगस्त 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत परिसीमन प्रक्रिया के प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन ने जिले की सभी 229 पंचायतों में पंचायत मुख्यालय स्थित मुख्य भवनों का निर्धारण कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इस संबंध में तैयार रिपोर्ट भी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। अब आयोग व विभाग से आगे की गाइडलाइन मिलने के बाद परिसीमन प्रक्रिया के अगले चरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...