अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगरवासियों को शुद्ध एवं सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम जलकल विभाग द्वारा व्यापक एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वर्तमान में नगर में 229 नलकूप पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील हैं, जबकि 30 नए नलकूपों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 10 पर कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 56 नए नलकूपों की स्थापना का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में जलापूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। यह बातें गुरूवार को महाप्रबंधक जलकल पीके सिंह ने कहीं। नगर की कुल पेयजल आवश्यकता 205.7 एमएलडी है, जिसके सापेक्ष वर्तमान में 182.92 एमएलडी पानी का उत्पादन कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नगर के विस्तारित 7 वार्डों में भी जलापूर्ति सुदृढ़ कर...