पूर्णिया, फरवरी 18 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के हरेराम चौक के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से 228 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बायसी थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग टीम बनाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन चालक तेज रफ्तार से भागने लगा। आगे मौजूद दूसरी पुलिस टीम ने वाहन को घेर लिया। घिरता देख चालक एनएच-31 पर कार खड़ी कर मक्के के खेत की ओर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को जब्त कर तलाशी ली जिसमें 228 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। वाहन को थाना लाकर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर ...