228 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
पाकुड़, जून 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। 28 जून से 30 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन महेशपुर प्रखंड के 228 बूथों पर 0 से 05 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। तीन दिवसीय अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू तथा सीडीपीओ नीलू रानी ने बच्चों को बारी-बारी से पोलियो की खुराक पिला कर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बीएएम शैलेश कुमार, राजेश रंजन, मनीष कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। रविवार को प्रखंड के सभी 228 बूथों पर पोलियो की खुराक लेने से छूटे हुए शेष बच्चों को 29 व 30 जून को वैक्सीनेटर व स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय पल्स पोलियो अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.