फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मूल्यांकन कार्य करने के लिए परीक्षकों की सूची आ गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से ड्यूटी का वितरण किया जाना भी शुरू कर दिया गया है। जिले के 79 केंद्रों पर इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुई थी। अब 18 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में यूपी बोर्ड कार्यालय से 228 परीक्षकों की सूची आ गई। यह परीक्षक तीन मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों को जांचेंगे। डीआईओएस के निर्देश पर परीक्षकों को ड्यूटी भी बांटी जाने लगी है। रस्तोगी इंटर कॉलेज, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) व राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।79 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थीसहायक जिला विद्यालय निरीक्षक एपी...