गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने सड़कों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले आठ दिन में 227 वाहनों को क्रेन से उठाया गया है। यातायात पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक इन वाहनों की वजह से यातायात जाम की स्थिति बनती है। सड़क हादसा होने का डर बना रहता है। लोगों से अपील है कि वे सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा नहीं करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...