चतरा, अप्रैल 25 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। जल नल योजना के तहत टंडवा प्रखंड के हर घर को पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की योजना चार साल बाद भी धरा पर नहीं उतरी। इस योजना पर पीएचईडी 225 करोड़ खर्च कर रही है। विधायक उज्जवल दास विस में इस मामले को उठा चुके हैं। बावजूद नतीजा शून्य है। इतना ही नहीं दस करोड़ से टंडवा गाड़ी लौंग को घर घर पानी सप्लाई योजना भी कछूए की चाल से चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...