225 करोड़ के घोटाले के पीड़ित किसानों के लिए खुलेगा पोर्टल
हापुड़, सितम्बर 1 -- विद्युत विभाग हापुड़ में वर्ष-2004 से 2008 के बीच किसानों के जमा निजी नलकूप बिलों में 225 करोड़ के घोटाले का जल्द समाधान होगा। किसानों के निजी नलकूप संयोजन के समाधान को दो चरणों में पोर्टल खोला जाएगा। पोर्टल पर आवेदन करने के बाद किसानों के बिल का संशोधन किया जाएगा, ताकि उन्हें राहत मिल सकें। इस संबंध में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने डीएम कविता मीना के साथ सिचांई विभाग के गेस्ट हाउस में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होनें किसानों की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने निर्देश दिए कि किसानों के पी.टी.डब्ल्यू के बिलों के समाधान के लिए दो चरणों में पोर्टल खोला जाएगा। प्रथम चरण 15 सितंबर से 30 सितंबर तक तथा द्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.