मथुरा, मई 24 -- जिले में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय सघन टीबी मरीज खोज अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 224 हाई रिस्क गांव एवं वार्ड चिह्नित कर विशेष कैंपों के माध्यम से जांच एवं एक्सरे शुरू किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 133 स्थानों पर कैंप लगाए जा चुके हैं। जहां संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, एक्सरे एवं जांच कर इलाज शुरू किया जा रहा है। अभियान में फिक्स एक्सरे मशीनों के साथ 3 हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्सरे मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। इनके माध्यम से अब तक 31 हजार से अधिक एक्सरे किए जा चुके हैं। टीबी जांच को प्रभावी बनाने के लिए जिले में 18 ट्रूनॉट मशीनें संचालित हैं। इनमें 43 मॉड्यूल कार्यरत हैं। इसके अलावा 4 सीबीनाट मशीनों के 24 मॉड्यूल के जरिए जांच की जा रही है। अत्याधुनिक मशीनों की ...