एटा, अप्रैल 4 -- 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में जोखिम वाले शिविरों में नि:क्षय शिविरों का आयोजन होगा। शिविरों में हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन राजकीय वाहन से 223 ग्राम एवं अर्बन वार्ड में मरीजों की जांच की जाएगी। जिला क्षयरोग अधिकारी डा.सतीश चंद्र नागर ने बताया कि नि:क्षय शिविरों का आयोजन जोखिम वाले क्षेत्रों में किया जाएगा। शिविरों में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन राजकीय वाहन से संभावित का एक्स-रे हैण्ड हेल्ड एक्सरे मशीन से किया जाएगा। आवश्यकता होने पर उसके बलगम की जांच लैब टैक्नीशियन नॉट मशीन से करायी जायेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 223 गांव में जोखिम वाली जनसंख्या चिन्हित की गई है। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान जनपद कारागार से प्रारम्भ हुआ। जनपद कारागार में एसटीएस, एसटीएलएस, एक्स-रे टैक्नीशियन, परामर्शदाता एवं लैब टैक्नीशियन टीम कार्य कर...