प्रयागराज, फरवरी 3 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। प्रदेश भर में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष 222 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 683 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की जाएगी, ताकि नकल, पेपर लीक और किसी भी तरह की अनियमितता को पूरी तरह रोका जा सके। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अति संवेदनशील केंद्रों की संख्या में कमी आई है। वर्ष 2025 में जहां 306 अति संवेदनशील और 692 संवेदनशील केंद्र थे, वहीं इस वर्ष बेहतर प्रबंधन के चलते यह संख्या कम घटाई गई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनु...