221 फिट लंबी तिरंगा कांवड़ लेकर निकले कांवड़िये
हरिद्वार, अगस्त 2 -- हरिद्वार पहुंचे बागपत के 20 कांवड़ियों की 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ रविवार को श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा के माध्यम से धर्म के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश भी दिया। मेरठ मंडल के बागपत से हरिद्वार कांवड़ लेने पहुंचे 20 शिवभक्तों का दल रविवार को अपनी 221 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ के कारण आकर्षण का केंद्र बना रहा। हरकी पैड़ी से गंगाजल भरने के बाद श्रद्धालु तिरंगा कांवड़ के साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दल के सदस्य विकास ने बताया कि यह दूसरी बार तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव की भक्ति के साथ-साथ लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को भी मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- Meerut News: माता-पिता के दीर्घायु, बहन की सफलता की मनोकामना के साथ दंडव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.