बदायूं, जून 22 -- नीट परीक्षा शहर के छह केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुयी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में सख्ती के बीच करायी गयी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने केंद्रों के आसपास किसी को नहीं रुकने दिया। पुलिस ने फोटो स्टेट की दुकानें बंद करा दी थी। नीट परीक्षा के लिये शहर के एसके इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, जीजीआईसी, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर एवं केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज के लिये केंद्र बनाया गया। इन केंद्रों पर 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश दिया गया। प्रवेश के दौरान गेट पर परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी ली गई। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में फिजिक्स, कैमिस्ट्री ने उलझाया, बायोजॉली ने दी राहत इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक जाने दिया गया। डेढ़ बजे प...