वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्लास्टिक मुक्त काशी मुहिम के तहत सोमवार को नगर निगम की टीम ने ट्रक से करीब 2200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद की। अपर नगर आयुक्त संगम लाल के नेतृत्व में फुलवरिया (लहरतारा) स्थित गेट नंबर 5 के पास बरामदगी की। माल कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद ट्रक का चालान कर दिया गया।चालक दोपहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की खेप लेकर फुलवरिया स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंचा था। वहां सामान उतारने और किराये के भुगतान को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि इसकी भनक नगर निगम प्रशासन को लग गई। सूचना मिलते ही निगम की टीम पहुंची। ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक लदा मिला। निगम अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना लहरतारा पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.