नई दिल्ली, जुलाई 12 -- इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज गवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में इस सीरीज से मिली सीख के बारे में अपने विचार साझा किए। साथ ही पिच, परस्थितियों और खिलाड़ियों पर भी अपनी राय रखी। कहा हैरी ब्रुक की बल्लेबाजी ने हमसे मैच खींच लिया। मैच के बाद बात करने आए अय्यर से जब पूछा गया कि इस सीरीज से आपने क्या सीखा? तब उन्होंने कहा "सच कहूं तो बहुत कुछ सीखने को मिला। सबसे पहले परिस्थितियां, जागरूकता, और विकेटों के अनुसार ढलना। मुझे लगता है कि हमने जितने भी मैदानों पर खेला, उनमें से यह शायद अब तक का सबसे अच्छा विकेट था। आपने देखा ही होगा कि आज जब हमने बल्लेबाजी की, तो हमारा तरीका बिल्कुल अलग था। और मुझे लगता है कि यह सब अनुकूलन के बारे में है। परिस्थितियां पहले मैच से ही बदलती रहीं। लेकिन ह...