अररिया, मार्च 1 -- अररिया,निज संवाददाता अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर 215 लीटर देसी शराब बरामद किया है। जबकि 6110 किलोग्राम अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन से अररिया शहर के जयप्रकाश नगर व सिमराहा थाना क्षेत्र के सिरसिया आदि जगहों में कार्रवाई की है। वही उत्पाद चौकी सोनमणी ने शराब ढोने के आरोप में 10 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि विभाग की अलग अलग चौकी पर शराब पीने के आरोप में 11 लोगों को पकड़ा है।उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि मद्य निषेध विभाग के विभिन्न चौकियों पर शराब के सेवन करने के आरोप में 11 लोगों को पकड़ा गया है।मद्य निषेध टीम की सोनमणी चौकी की टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.