हापुड़, मार्च 31 -- नगर पालिका परिषद हापुड़ ने कूड़ा उठाने के लिए 35 हजार आवासीय व तीन हजार व्यवसायिक भवनों से प्रतिमाह 50 रुपए वसूली का प्रस्ताव बनाया था, इसका व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया हैं। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के चैम्बर ऑफ कॉमर्स परिसर कार्यालय में मंगलवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। ललित अग्रवाल छावनी वालों की अध्यक्षता में व्यापारियों ने प्रस्ताव के विरोध में रणनीति बनाई। महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद हापुड़ की सीमा में लगभग 35 हजार मकान व 3 हजार व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं, जिनसे लगभग 19 लाख रुपए प्रति माह अवैध वसूली करने का प्रस्ताव है जो सालाना 22 करोड़ 80 लाख रुपए होता है। राजीव गर्ग दतियाना ने कहा कि नगर पालिका परिषद हापुड़ में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स व सीवर टैक्स के रूप में जो अत्यध...