बलिया, फरवरी 9 -- बलिया, संवाददाता। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार से सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जनपद के 12 ब्लॉकों में 22 लाख 64 हजार पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जाएगी। इन ब्लॉकों में 28 फरवरी तक अभियान चलेगा। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि फाइलेरिया जैसी गंभीर और दीर्घकालिक बीमारी से बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन है। अभियान के दौरान आईवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल दवाएं स्वास्थ्यकर्मियों की प्रत्यक्ष निगरानी में खिलाई जाएंगी। उन्होंने एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अत्यंत गंभीर रोगियों को छोड़कर सभी पात्र लोगों से दवा सेवन की अपील की। बताया कि प्रदेश में पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.