पाकुड़, अप्रैल 27 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2024 में शिलान्यास किया गया 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक अब अपने निर्णायक दौर में है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सदर अस्पताल परिसर के समीप सोनाजोड़ी में निर्माणाधीन इस अस्पताल की समय सीमा 2026 निर्धारित है। हालांकि, तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से कार्य की रफ्तार फिलहाल धीमी है, जिसे लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ​पाकुड़ जैसे सीमावर्ती जिले के लिए यह परियोजना किसी वरदान से कम नहीं है। अब तक हृदय रोग, गंभीर सड़क दुर्घटना या अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को पश्चिम बंगाल कोलकाता, रामपुरहाट भागलपुर या रांची रेफर कर दिया जाता था। इस ब्लॉक के शुरू होने से मरीजों को गोल्डन ...