सोनभद्र, सितम्बर 19 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के तहत नगर पंचायत ओबरा में रेणुका छठ घाट के पास 22.31 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एसटीपी स्थापित किया जाएगा। प्लांट का निर्माण हो जाने से नगर के नालों का गंदा पानी सीधे नदी में जाने से रोका जा सकेगा। कार्यदायी संस्था जल निगम सीवरेज प्लांट का निर्माण कार्य कराएगी। इसके लिए 9.39 करोड रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त भी की जा चुकी है। शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। एसटीपी के निर्माण का कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम की देखरेख में पुणे और अयोध्या की दो फर्मों को संयुक्त रूप से सौंपा गया है। परियोजना को पूरा करने की निर्धारित स...