सासाराम, मार्च 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी बिहार दिवस 2026 को लेकर शनिवार को डीएम के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में बिहार दिवस के अवसर पर जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 22 से 24 मार्च तक अनुमंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष बिहार दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। साथ ही विद्यालय, प्रखंड, जिला एवं अनुमंडल स्तर पर भी विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष बिहार दिवस की थीम उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार निर्धारित की गई है। बैठक में ज...