22 सौ गड्डी तेंदूपत्ता सहित दो बाइक बरामद
चंदौली, मई 21 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चंद्रप्रभा रेंज शिकारगंज अनुभाग सदापुर बीट के ताजपुर गांव के समीप बलिया माइनर के समीप बीते मंगलवार की रात गश्त के दौरान वन विभाग ने अवैध तेंदूपत्ता परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वन विभाग ने छापेमारी कर दो बाइक पर लदे 2200 गड्डी अवैध तेंदूपत्ता को कब्जे में ले लिया। जबकि आरोपी भाग निकला। चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर टीम ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। वन विभाग बाइक कब्जे में लेकर तेंदूपत्ता जब्त कर लिया है। मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.