भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूर्य उपासना व लोकआस्था का महापर्व चैती छठ 22 से 25 मार्च तक पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन अनुष्ठान में व्रती सूर्य देव और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। यह कठिन व्रत मुख्य रूप से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और संतान की लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाता है। कोतवाली चौक स्थित कुपेश्वरनाथ मंदिर के पंडित विजयानंद शास्त्री ने बताया कि चैती छठ पर्व का अनुष्ठान 22 मार्च (रविवार) को नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा। इस दिन व्रती स्नान-ध्यान कर शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करेंगी। इसके अगले दिन 23 मार्च (सोमवार) को खरना की पूजा होगी। व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करेंगी, जिसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.