किशनगंज, दिसम्बर 8 -- पोठिया, निज संवाददाता,रविवार को पोठिया प्रखंड के 22 सीआरसी को केंद्र बनाकर असाक्षर महिलाओं का बुनियादी साक्षरता परीक्षा 2025 आयोजित की गई। जिसमें अलग अलग 22 केंद्रों में 5902 महिला परीक्षार्थी शामिल हुए। कदाचार मुक्त परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों का बीईओ कुमकुम देवी व केआरपी अबसारूल हुसैन ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते देखा गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमकुम देवी ने बताया कि जन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महादलित,दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत साक्षरता केंद्रों से जुड़े नामांकित 15 से 45 वर्ष आयु के नव साक्षर महिलाओं के लिए बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। जिसमे प्रखंड के अलग अलग 22 सीआरसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.