देहरादून, अक्टूबर 23 -- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी द्वारा रेखा पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना स्टैंड साफ कर दिया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जांच का विषय है। यह दंपति 22 साल से साथ साथ रह रहा है। तब भला यह बात क्यों नहीं आई? अब भ्रष्टाचार का आरोप क्यों लगाया गया है? किसी भी आरोप की सत्यता जांच के बाद ही सामने आती है। मालूम हो कि आर्या ने कुछ दिन पहले अपने पति गिरधारी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर कराई है। एससी-एसटी एक्ट के साथ ही जाली दस्तावेजों के जरिए एक कंपनी से उन्हें बाहर करने का आरोप लगाया है। इसके अगले ही दिन गिरधारी ने रेखा पर 210 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने को आरेाप लगा दिया था। मुख्यमंत्री ...