औरैया, फरवरी 3 -- रुरुगंज, संवाददाता। मुकद्दस रमजान का पाक महीना इस बार रोजेदारों के लिए राहत लेकर आ रहा है। करीब 22 साल बाद रमजान की शुरुआत एक बार फिर सर्द मौसम में होने जा रही है। वर्ष 2026 में रमजान की आमद 18 फरवरी से होने का अनुमान है। इससे पहले वर्ष 2004 में रमजान अक्तूबर-नवंबर के बीच सर्दी के मौसम में पड़ा था। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान नौवां महीना होता है। वर्ष 2004 से 2025 तक लगातार 22 वर्षों तक रमजान मार्च से अक्तूबर के बीच रहा। इस दौरान रोजेदारों को भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम में रोजा रखना पड़ा। अप्रैल और मई की झुलसाने वाली तपिश से लेकर जून, जुलाई और अगस्त की उमस भरी गर्मी तक रोजेदारों ने सब्र और इबादत के साथ रोजे पूरे किए। मार्च और सितंबर के महीनों में भी मौसम की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब चंद्र कैलेंडर के चक्र के चलते...