उन्नाव, जनवरी 28 -- उन्नाव। संवाददाता लूट के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या के 22 साल पुराने मामले में मंगलवार को फैसला आया। न्यायाधीश ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 1.33 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया। दौरान मुकदमा सुनवाई दो आरोपितों की मौत हो चुकी है। जनपद के सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बरहा गांव के बृजेंद्र सिंह लखनऊ के हरिनाम सिंह का ट्रैक्टर चलाते थे। छह अक्टूबर 2003 की रात दो अजनबी लकड़ी लादकर ले जाने के बहाने ट्रैक्टर ट्रॉली किराए पर लेने पहुंचे। एक ने अपना नाम राजेश बताया था। बृजेंद्र बिना किसी शक के उनके साथ ट्रैक्टर लेकर रवाना हो गया। लेकिन उसके बाद ट्रैक्टर और ड्राइवर दोनों का सुराग नहीं लगा। तीन-चार दिन तक कोई खबर न मिलने पर हरिनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इस दौरान 10 अक्तूबर को गज सफीपुरखेड़ा से महज 100...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.