मंदसौर, जनवरी 10 -- जहां एक तरफ देश में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कई आपत्तियां उठाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ इसी अभियान की वजह से मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक बूढ़ी मां को अपना खोया हुआ बेटा मिल गया है। यह बेटा 22 साल पहले लापता हुआ था और अब मतदाता सूची को अपडेट करने के इस अभियान की वजह से मिल गया। इस रोचक मामले की जानकारी शहर की कलेक्टर अदिति गर्ग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह मिलन पुलिस की मदद से संभव हो सका। अपनी पोस्ट में कलेक्टर ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R) अभियान जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना है, आज उसी के फलस्वरूप 22 साल पहले गुमशुदा हुआ विनोद गायरी पिता बालूराम गायरी निवासी...