गाजीपुर, अप्रैल 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाए गए विशेष अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 22 वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई में करीब 11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से अब तक लगभग 1.25 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। अभियान में खासतौर पर स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमें 17 स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई और तीन को सीज किया गया। इन वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, फिटनेस प्रमाणपत्र की कमी और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव जैसी खामियां पाई गईं। इसके अलावा चार ट्रकों पर भी कार्रवाई की गई, जिनमें से एक ट्रक को सीज किया गया।जांच के दौरान कई वाहनों में बॉडी एक्सटेंशन और हाई सिक्...