भदोही, अप्रैल 28 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने 15 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 19 दो पहिया तथा तीन चार पहिया सहित कुल 22 वाहनों का चालान किया। साथ ही 21 हजार छह सौ रुपये का समन करते हुए एक वाहन को सीज किया। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने बनपुरवा उधवामाफी से दो, गोपीगंज ने जगन्नाथपुर से एक, लालानगर से एक, पूरेदीवान से एक, सुजातपुर से दो, रामपुर कायस्थान से पांच, भदोही ने जगतीपुर से एक, सुरियावां ने महुआपुर से दो लोगों के साथ ही कुल 15 व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.