सासाराम, दिसम्बर 15 -- डेहरी। रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से आरपीएफ ने लावारिश हालत में बड़े पैमाने पर शराब बरामद की है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने बताया कि सोमवार को सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास,जेपी चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षी आरसी यादव, बीबी मिश्रा व सर्वोदय पासवान के साथ गश्ती पर थे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी गाड़ी संख्या 53611 अप में लावारिश हालत में प्लास्टिक के बोरा से 23 लीटर शराब बरामद किया गया। जब्त शराब को राजकीय रेल थाना को सुपुर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...