गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान में बुधवार को आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार राय एवं और अर्पित शुक्ला के नेतृत्व में एम्स थानाक्षेत्र के जगदीशपुर में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 22 लीटर अवैद्य कच्ची शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। टीम ने मौके पर लगभग 400 किलो लहन भी नष्ट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...