बुलंदशहर, अगस्त 19 -- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दो युवतियों का रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कस्बे के मौहल्ला तेलियान निवासी इरफान पुत्र जुम्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसने अपनी दो पुत्रियों समरीन व अजरा का रिस्ता फरवरी 2025 में अगौता थाना क्षेत्र के जौली निवासी रिजवान व परवेज पुत्रगण शराफत के साथ तय किया। गोद रस्म आदि में लाखों रुपए का खर्च खराबा हुआ। आरोपियों ने अतिरिक्त दहेज में कार व दस लाख रुपए की मांग की। 30 जून 2026 को कार खरीदने की बावत 22 लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया। पांच जुलाई कोतवाली पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि एसएस...