22 राजकीय इंटर कॉलेजों में बनेगी 'प्रेरणा कैंटीन
गौरीगंज, जून 12 -- अमेठी। संवाददाता जिले के राजकीय एवं सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में जल्द ही 'प्रेरणा कैंटीन' की शुरुआत की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। योजना का उद्देश्य एक ओर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विद्यालय परिसर में ही स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण चाय-नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराना है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना भी है।मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने इस योजना की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत चयनित इंटर कॉलेजों में कैंटीन स्थापित की जाएंगी। जहां चाय, समोसा, बिस्कुट, ब्रेड-पकौड़ा, पेयजल समेत अन्य हल्के खाद्य पदार्थ उचित दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- 22 राजकीय इंटर कॉलेजों में बनेगी 'प्रेरणा कैंटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.