संभल, अप्रैल 13 -- नगर पंचायत सिरसी के रेलवे स्टेशन मैदान पर चल रही सिरसी क्रिकेट प्रीमियर लीग का सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सिरसी स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएस क्लब को 22 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में उसका सामना नेता मुसाहिब क्रिकेट क्लब से होगा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी आरएस क्लब की टीम के सामने सिरसी स्पोर्टिंग ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम की ओर से फौजी फिरोज आलम ने 30 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि रजा ने 45 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस क्लब की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जैद नजर ने 27 और कुर्बान ने 26 रन बनाए। सिरसी स्पोर्टिंग के जहीर और अमान ने दो-दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार बल्लेबाजी के ल...