बस्ती, जनवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस प्रशासन नए वर्ष के पहले ही दिन एक्शन में नजर आया। एसपी अभिनंदन के सख्त रवैए के चलते जिले के पांच थानों की पुलिस ने 17 शातिर आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत शिकंसा कसा है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में पाबंद हुए 17 आरोपितों के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर एक्शन आगे भी जारी रहेगा। नकबजनी, चोरी, गो-तस्करी, हत्या के प्रयास समेत अन्य घटनाओं के आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज, हर्रैया और दुबौलिया में केस दर्ज किया गया है। वाल्टरगंज थाने की टीम ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी शिव प्रसाद निवासी गौर बाजार थाना गौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली पुलिस ने गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देन...