कटिहार, अगस्त 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमांचल के शैक्षणिक केंद्र कटिहार में स्कूली शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने वाला बड़ा प्रशासनिक फैसला लागू हो गया है। जिले के 22 मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों को निकटवर्ती पीएमश्री प्लस टू विद्यालयों में समाहित (मर्ज) कर दिया गया है। इसके साथ ही इन विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों तथा संबंधित शिक्षकों का भी पीएमश्री विद्यालयों में संविलियन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी के निर्देश पर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नई व्यवस्था के बाद अब चयनित पीएमश्री प्लस टू विद्यालयों में कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। वहीं जिन मध्य विद्यालयों का विलय किया गया है, वहां अब केवल कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई होगी और वे ...