लातेहार, मार्च 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के धर्मपुर स्थित पुराना पुलिस लाइन मैदान में आगामी रविवार, 22 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। आयोजन के तहत रविवार को शहर के बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर से कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए धर्मपुर स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, बौद्धिक प्रवचन तथा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...